SSC ने मल्टी टास्किंग स्टाफ के 1000 से अधिक पदों पर निकाली भर्ती, ₹22000 तक होगी सैलरी
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने मल्टी टास्किंग स्टाफ के 1075 पदों पर भर्ती निकली है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर 24 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं और इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹18,000-22,000 प्रति माह सैलरी मिलेगी। इन पदों पर 10वीं पास आवेदन कर सकते हैं।