Suzuki Motors व Banas Dairy में साइन हुआ MoU, गुजरात में लगेंगे 5 बायोगैस प्लांट
सुज़ुकी मोटर्स कॉरपोरेशन की सुज़ुकी रिसर्च ऐंड डेवलपमेंट इन इंडिया (एसआरडीआई) और बनास डेयरी के बीच एक समझौते के ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए हैं। सुज़ुकी मोटर्स, गुजरात के बनासकांठा में बनास डेयरी के साथ मिलकर 5 नए बायोगैस प्लांट स्थापित करेगी। इन प्लांटों का उद्देश्य ग्रामीण गतिशीलता और रोज़गार सृजन को बढ़ावा देना है।