हाथ में सबसे ज़्यादा सैलरी देने में स्विट्जरलैंड नंबर 1, अमेरिका है काफी पीछे
OECD के 2025 के औसत वेतन डेटा के मुताबिक, 37 देशों में स्विट्जरलैंड सबसे ज़्यादा टेक-होम सैलरी देने वाला देश है। यहां टैक्स और अन्य कटौतियों के बाद औसतन $8,282 प्रति माह हाथ में बचते हैं। वहीं, आइसलैंड $5,873 के साथ दूसरे और लक्ज़मबर्ग $5,013 के साथ तीसरे स्थान पर हैं जबकि अमेरिका $4,638 के साथ छठे स्थान पर है।