'T' का मतलब है 'टेररिज़्म': पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री की टिप्पणी पर विदेश मंत्रालय
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को भारत-पाकिस्तान संबंधों पर पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार की 'टैंगो' वाली टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा, "यहां 'टी' का मतलब 'टेररिज़्म' है, न कि 'टैंगो'।" गौरतलब है कि इशाक डार ने भारत से पाकिस्तान के साथ रिश्ते सुधारने का आग्रह किया था।