T20 WC में भारत के मैच से पहले सोते रह गए थे बांग्लादेश के उप-कप्तान, छूट गई थी बस
'क्रिकबज़' को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया है कि टी20 विश्व कप 2024 में भारत के खिलाफ मैच से पहले बांग्लादेश के उप-कप्तान तस्कीन अहमद सोते रह गए थे। बकौल रिपोर्ट, तस्कीन टीम में से किसी का फोन नहीं उठा रहे थे और बस उन्हें छोड़कर चली गई थी। मैच के प्लेइंग 11 में तस्कीन नहीं थे।