T20 क्रिकेट में 1000 छक्के लगाने वाले विश्व के दूसरे बल्लेबाज़ बनें पोलार्ड
मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) में एमआई न्यूयॉर्क के बल्लेबाज़ कायरन पोलार्ड ने 64 रनों की तूफानी पारी के दौरान टी20 क्रिकेट में 1000 छक्के पूरे किए हैं। पोलार्ड टी20 क्रिकेट में 1000 छक्के लगाने वाले विश्व के दूसरे बल्लेबाज़ बन गए हैं। पोलार्ड से पहले वेस्टइंडीज़ के पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल ने ही टी20 क्रिकेट में 1000 छक्के लगाए हैं।