T20 विश्व कप 2024 के मैचों की पिच रेटिंग जारी, भारत-पाक मैच की पिच को माना गया 'संतोषजनक'
आईसीसी ने टी20 विश्व कप-2024 के मैचों की पिच रेटिंग जारी की है। न्यूयॉर्क में खेला गया भारत-पाकिस्तान मैच की पिच को 'संतोषजनक' जबकि तरौबा के ब्रायन लारा अकैडमी में हुए अफगानिस्तान-दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल की पिच को 'असंतोषजनक' माना गया है। नासाउ काउंटी इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम (न्यूयॉर्क) में खेले गए पहले 2 मैचों की पिच को 'असंतोषजनक' माना गया है।