T20 विश्व कप के फाइनल में पहले बल्लेबाज़ी करेगा भारत, प्लेइंग इलेवन आया सामने
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार को बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। भारत ने अपने पिछले मैच के प्लेइंग इलेवन को बरकरार रखा है। गौरतलब है, टी20 विश्व कप के इतिहास में भारत का यह तीसरा फाइनल है।