T20 विश्व कप जीतने के बाद एक-दूसरे से गले लगकर रोने लगे कोहली और रोहित
टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली एक-दूसरे से गले लगकर रोने लगे जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। एक फैन ने कमेंट किया, "कौन कहता है कि आदमी नहीं रोते।" गौरतलब है, खिताब जीतने के बाद रोहित और कोहली दोनों ने टी20I क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।