T20 विश्व कप जीतने के बाद कुलदीप यादव ने लगाई बाबा बागेश्वर के दरबार में हाज़िरी

टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद पहली बार भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने मध्य प्रदेश स्थित बागेश्वर धाम पहुंचकर कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का 'विशेष' आशीर्वाद लिया है। गौरतलब है कि बागेश्वर धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर 18 जुलाई से 22 जुलाई तक विशेष आयोजन किया गया था जिसमें कुलदीप अपने परिवार के साथ पहुंचे थे।

Load More