T20 विश्व कप में अगर भारत-बांग्लादेश मैच बारिश से धुल गया तो क्या होगा?
टी20 विश्व कप-2024 के सुपर 8 चरण में रिज़र्व डे का प्रावधान नहीं है। अगर भारत-बांग्लादेश मैच बारिश से धुल गया तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेगा। 2 मैचों में भारत के 3 अंक होंगे जबकि बांग्लादेश के पास 1 अंक होगा। बांग्लादेश को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ हर हाल में जीत हासिल करनी होगी।