T20 विश्व कप में भारत और दक्षिण अफ्रीका के पिछले मैचों का क्या रहा है रिज़ल्ट?
भारत शनिवार को बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप-2024 का फाइनल खेलेगा। पिछली बार टी20 विश्व कप में दोनों टीमें 2022 में भिड़ी थीं जब दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 5-विकेट से हराया था। टी20 विश्व कप के नॉकआउट मैच में पिछली बार 2014 में दोनों टीमें भिड़ी थीं जब भारत ने 6-विकेट से सेमीफाइनल जीता था।