T20 विश्व कप में भारत के अच्छे प्रदर्शन के बाद अमेरिका जाने वाले लोगों की बढ़ी संख्या
टी20 विश्व कप 2024 में भारत के अच्छे प्रदर्शन के कारण भारतीय महानगरों से अमेरिका के लिए फ्लाइट बुकिंग में बढ़ोतरी हुई है। ट्रैवल प्लैटफॉर्म स्काईस्कैनर के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु से न्यूयॉर्क के लिए उड़ान बुकिंग में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। भारत ने इंग्लैंड को हराकर टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई है।