T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच से पहले नामीबिया ने लगाया भेदभाव का आरोप
टी20 वर्ल्ड कप-2026 में गुरुवार को शाम 7-बजे से भारत के खिलाफ होने वाले मैच से पहले नामीबिया ने आयोजकों पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली में उन्हें एक भी नाइट ट्रेनिंग स्लॉट नहीं मिला। बकौल कप्तान गेरहार्ड इरास्मस, भारत ने बुधवार को शाम 6-9 बजे अभ्यास किया जबकि नामीबिया को दोपहर 2-5 बजे का स्लॉट मिला।