T20I इतिहास में 150 मैच जीतने वाली पहली टीम बनी भारत, ज़िम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज़ में बनाई बढ़त

भारतीय क्रिकेट टीम T20I इतिहास में 150-मैच जीतने वाली पहली टीम बन गई है। बुधवार को ज़िम्बाब्वे के खिलाफ तीसरा टी20I 23-रन से जीतते ही भारत ने यह उपलब्धि हासिल की। भारत ने शुभमन गिल के 66(49) और ऋतुराज गायकवाड़ के 49(28) रनों की बदौलत 182/4 का टोटल बनाया था। भारत ने सीरीज़ में 2-1 की बढ़त बना ली है।

Load More