T20I क्रिकेट के इतिहास में पहली बार इस टीम ने ऑस्ट्रेलिया को किया ऑल-आउट

डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड में रविवार को पहले टी20I में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया 178 रनों पर ऑल-आउट हो गया और टी20I क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार है जब दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को ऑल-आउट किया है। दोनों देशों के बीच यह 26वां टी20I मैच था। ऑस्ट्रेलिया के लिए टिम डेविड ने सर्वाधिक 83 रन बनाए।

Load More