T20I क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने रोहित शर्मा
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टी20I क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। टी20 विश्व कप 2024 के सुपर 8 मैच में सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 92(41) रन की पारी के साथ रोहित ने यह उपलब्धि हासिल की। उनके अब 4,165 टी20I रन हो गए हैं जबकि दूसरे नंबर पर पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म (4,145 रन) हैं।