टाटा की कंपनी का मुनाफा हुआ ₹467 करोड़, डिविडेंड का एलान
टाटा ग्रुप की टाटा कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने सितंबर तिमाही में दमदार नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 17.6% बढ़कर ₹467 करोड़ हो गया जबकि कंपनी का रेवेन्यू भी 14% बढ़कर ₹5,661 करोड़ हो गया। इसके साथ ही कंपनी ने प्रति शेयर ₹2.50 के डिविडेंड का एलान भी किया है।