Tata Group को दिसंबर अंत तक मिल सकता है एन चंद्रशेखरन का उत्तराधिकारी
एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद टाटा संस के नए चेयरमैन के चयन के लिए टाटा ट्रस्ट्स ने समिति बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि दिसंबर-2026 के अंत तक नया प्रमुख चुन लिया जाएगा और समूह का मुख्य ज़ोर टाटा के ही किसी अनुभवी अंदरूनी (इंटरनल) एग्ज़ीक्यूटिव को कमान सौंपने पर रहेगा।