Tata Motors PV का बड़ा प्लान, 4 नए मॉडल्स को लॉन्च करने की है तैयारी
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने FY31 तक 4 नए इलेक्ट्रिक मॉडल और 10 से अधिक फेसलिफ्ट लॉन्च करने की योजना बनाई है। कंपनी का लक्ष्य अपनी कुल बिक्री में ईवी की हिस्सेदारी 30% करना है। इसके लिए कंपनी 75 kWh से बड़ी थर्ड-जेनरेशन बैटरी पर काम कर रही है, जो 3 गुना तेज़ चार्जिंग और दोगुनी से अधिक रेंज देगी।