Tata के स्टॉक को बेचने की होड़, 12% गिरा दाम; किस बात से निवेशक हुए निराश?
टाटा टेलीसर्विसेज़ (महाराष्ट्र) लिमिटेड के शेयरों में शुक्रवार को 12% की भारी गिरावट दर्ज की गई जिससे शेयर का भाव ₹33.59 तक नीचे आ गया। जुलाई-सितंबर (Q2) तिमाही में कंपनी को ₹59.20 करोड़ का घाटा हुआ है। हालांकि, पिछले साल इसी अवधि में हुए ₹320.82 करोड़ के घाटे की तुलना में इस बार कंपनी का नुकसान कम हुआ है।