TATA ग्रुप ने एअर इंडिया प्लेन क्रैश के पीड़ितों के लिए बनाया ₹500 करोड़ का ट्रस्ट
टाटा संस और टाटा ट्रस्ट्स ने शुक्रवार को बताया कि एअर इंडिया प्लेन क्रैश के पीड़ितों की मदद के लिए ₹500 करोड़ का एक वेलफेयर ट्रस्ट बनाया गया है। इस ट्रस्ट का नाम 'एआई-171 मेमोरियल ऐंड वेलफेयर ट्रस्ट' है जिसे मुंबई में रजिस्टर किया गया है। टाटा संस और टाटा ट्रस्ट्स, दोनों इस ट्रस्ट में ₹250-250 करोड़ का योगदान देंगे।