Tbo Tek ने अमेरिकी कंपनी को करोड़ों में खरीदा, 15% से अधिक उछला शेयर
टीबीओ टेक द्वारा अमेरिकी कंपनी क्लासिक वैकेशंस का $125 मिलियन में अधिग्रहण किए जाने के बाद उसके शेयर में बुधवार को 15% से अधिक की तेज़ी दिखी जिसके कारण यह ₹1,608/शेयर के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। इसके साथ ही यह टीबीओ टेक के शेयर का 6-महीने का उच्चतम स्तर भी रहा। क्लासिक वैकेशंस अमेरिका की लग्ज़री ट्रैवल कंपनी है।