डिविडेंड के ज़रिए चाहते हैं रेगुलर इनकम? देखें इन 4 कंपनियों के DPR
डिविडेंड से नियमित कमाई की उम्मीद रखने वाले निवेशकों के लिए हाई डिविडेंड पेआउट रेशियो (DPR) वाली कंपनियां आकर्षक विकल्प हो सकती हैं। DPR दर्शाता है कि कंपनी अपने नेट प्रॉफिट का कितना हिस्सा डिविडेंड में बांटती है। गौरतलब है कि टेक महिंद्रा (94%), HUL (90.4%), विप्रो (87%) और TCS (80.5%) उच्च डिविडेंड पेआउट रेशियो वाली प्रमुख कंपनियां हैं।