TCS की जॉब छोड़कर शख्स ने हरियाणा में शुरू की मोरिंगा की खेती, सालाना है करोड़ों का टर्नओवर
दिल्ली में टीसीएस कंपनी से जॉब छोड़ने के बाद इंजीनियर जितेंदर मान ने अपनी पत्नी सरला संग मिलकर सोनीपत (हरियाणा) के महमूदपुर में मोरिंगा की ऑर्गेनिक खेती शुरू की। दंपति मोरिंगा की पत्तियों को पाउडर व कैप्सूल में बदलकर इसे बेचते हैं। उनके ब्रांड 'हस्बैंड-वाइफ फार्म' को देश-विदेश से ऑर्डर मिलते हैं और दंपति का सालाना करोड़ों का टर्नओवर है।