TCS ने Porsche की MHP को ₹3573 करोड़ में खरीदा, 10 माह में तीसरी बड़ी डील
टीसीएस ने जर्मन कार निर्माता Porsche की आईटी-बिज़नेस कंसल्टिंग सब्सिडियरी MHP Management- und IT-Beratung GmbH को ₹3,573 करोड़ (€320M) में खरीदने का एलान किया है। 10-महीने में TCS का यह तीसरा बड़ा अधिग्रहण है। इसके साथ ही, TCS और Porsche ने AI, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी के लिए ₹13,959 करोड़ की 5 साल की रणनीतिक साझेदारी भी की है।