शेयर बाज़ार में लगातार 8 हफ्ते की गिरावट पर लगा ब्रेक, इस हफ्ता सेंसेक्स 562 अंक उछला
लगातार आठ हफ्तों की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाज़ार में तेज़ी लौटी है। 9 अक्टूबर को खत्म हुए सप्ताह में सेंसेक्स 562.63 अंक (0.78%) बढ़कर 72,472.33 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी में 98.5 अंक (0.43%) की बढ़त रही। इस दौरान बैंकिंग शेयरों में 2% तक की तेज़ी रही जबकि रियल्टी और मेटल शेयरों में 3% से अधिक गिरावट आई।