TCS फिर करेगी शेयर बायबैक! इस कारण ब्रोकरेज़ ने जताई संभावना
हॉन्ग कॉन्ग की ब्रोकरेज़ फर्म सीएलएसए का मानना है कि टाटा ग्रुप की आईटी सर्विसेज़ मुहैया कराने वाली कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ एक बार फिर बायबैक कर सकती है। ब्रोकरेज़ के अनुसार, इन्फोसिस की शेयर बायबैक की तैयारियों के बाद टीसीएस पर भी ऐसा करने का दबाव दिख सकता है ताकि कमज़ोर मांग के माहौल के बीच भरोसा बनाए रहे।