Thermax को मिला ₹1600 करोड़ का ऑर्डर, सोमवार को शेयरों में दिख सकता है ऐक्शन
थर्मैक्स लिमिटेड ने शनिवार को बताया कि उसकी पूरी तरह से मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी कंपनी को सेंट्रल इंडिया की एक बड़ी थर्मल पावर प्रोजेक्ट कंपनी से लगभग ₹1,600 करोड़ का ऑर्डर मिला है। वहीं, इस ऑर्डर के चलते सोमवार को थर्मैक्स लिमिटेड के शेयरों में हलचल दिख सकती है। कंपनी के शेयर शुक्रवार को गिरकर बंद हुए थे।