टाइगर श्रॉफ के फायरिंग मामले में बयान देने की खबरों को ऐक्टर की टीम ने बताया गलत
ऐक्टर टाइगर श्रॉफ की टीम ने क्राइम ब्रांच के सामने उनके कथित बयान से जुड़ी खबरों को गलत बताया है। दावा किया गया था कि ऐक्टर ने हमले की वजह पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। टीम ने कहा, "यह खबर पूरी तरह गलत है...टाइगर ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।"