TMC की ओर से बंगाल के एग्ज़िट पोल्स में बीजेपी की जीत के अनुमान पर आई प्रतिक्रिया
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के एग्ज़िट पोल्स में बीजेपी की जीत के अनुमान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "2024 लोकसभा चुनाव के सभी एग्ज़िट पोल्स में एनडीए को 350+ सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था...असल में बीजेपी की अपनी सीटें 240 रह गईं। ऐसा ही 4 मई को होगा।"