TMC का दीया बुझने से पहले थोड़ा फड़फड़ा रहा है: पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी
पश्चिम बंगाल में चुनावी सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि टीएमसी का दीया बुझने से पहले फड़फड़ा रहा है। उन्होंने कहा, "लंबे समय से बंगाल में परिवर्तन की जो लहर दिख रही थी...गुरुवार को पहले चरण के मतदान ने उसपर मुहर लगा दी...बीजेपी के पक्ष में जो समर्थन दिखा उसने बीजेपी की विजय का शंखनाद किया है।"