TMC के बाहुबली नेता अनुब्रत मंडल ने पुलिसकर्मी को फोन पर दी गाली, केस हुआ दर्ज
बीरभूम (पश्चिम बंगाल) में टीएमसी के बाहुबली नेता अनुब्रत मंडल के खिलाफ एक पुलिसकर्मी व उसके परिवार को फोन पर गाली देने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। हालांकि, मंडल ने माफी मांगते हुए सफाई दी है और कहा, "मेरी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ था...लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी...इसलिए मैं अपना आपा खो बैठा।"