TMC के राज्यसभा सांसद शुखेंदु शेखर रॉय ने दिया इस्तीफा, पार्टी भी छोड़ी
टीएमसी के नेता शुखेंदु शेखर रॉय ने सोमवार को राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया और पार्टी भी छोड़ दी। रॉय ने आरोप लगाया है कि भ्रष्टाचार के बारे में खुलकर बोलने के बाद उन्हें पार्टी में अलग-थलग कर दिया गया था। उन्होंने इंडिया गठबंधन की मीटिंग पर कहा कि इस गठबंधन का कोई भविष्य नहीं है।