TMC के शत्रुघ्न ने एक दिन पहले PM मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, बोले- कैसा लगा आइडिया
TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन से एक दिन पहले अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने X पर लिखा, "कल शुभकामनाओं की भीड़ में मेरा संदेश कहीं खो न जाए इसलिए पहले ही बधाई दे रहा हूं। कैसा लगा आइडिया सर जी?" सिन्हा ने प्रधानमंत्री मोदी को अपना और समाज का मित्र बताया।