TMC ने महिला अधिकारी को धमकी देने वाले बंगाल के मंत्री अखिल गिरि से मांगा इस्तीफा
टीएमसी ने वन विभाग की महिला अधिकारी को धमकी देने वाले पश्चिम बंगाल के मंत्री अखिल गिरि से इस्तीफा मांगा है। टीएमसी प्रवक्ता शांतनु सेन ने बताया, "पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी ने रविवार दोपहर को अखिल गिरि को फोन कर महिला अधिकारी से माफी मांगने और तुरंत अपना इस्तीफा देने का निर्देश दिया है।"