TMC सांसद ने वक्फ बिल पर JPC बैठक में गुस्से में फोड़ी कांच की बोतल, हुए चोटिल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, संसद भवन में मंगलवार को वक्फ विधेयक पर जेपीसी बैठक में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने बीजेपी सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय से तीखी बहस के बाद गुस्से में मेज पर मारकर कांच की बोतल फोड़ दी और घायल हो गए। एक तस्वीर में उनके दाएं हाथ की एक उंगली व अंगूठे पर पट्टी बंधी दिख रही है।

Load More