TNPL में अश्विन पर लगा गेंद से छेड़छाड़ करने का आरोप
तमिलनाडु प्रीमियर लीग (टीएनपीएल) में खेल रहे पूर्व भारतीय ऑल-राउंडर रविचंद्रन अश्विन पर केमिकल युक्त तौलिये से गेंद से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। मदुरै पैंथर्स ने आधिकारिक तौर पर टीएनपीएल के आयोजकों को इस बारे में पत्र लिखा है। आयोजकों ने फ्रैंचाइज़ी से इसके लिए सबूत पेश करने की मांग की है। अश्विन डिंडीगुल ड्रैगंस से खेलते हैं।