Truecaller जैसे ऐप्स पर TRAI का शिकंजा, 1600 नंबर वाले कॉल्स को नहीं बता सकेंगे Spam
TRAI ने ट्रूकॉलर जैसे कॉल मैनेजमेंट ऐप्स के लिए नियम कड़े कर दिए हैं। अब ऐप्स यूज़र्स को तब तक किसी कॉल को स्पैम/जंक मार्क करने की अनुमति नहीं दे सकेंगे जब तक यह जानकारी टेलीकॉम कंपनियों के साथ साझा न हो। साथ ही, 140 और 1600 सीरीज़ वाले नंबरों को ब्लॉक करने पर भी रोक लगा दी गई है।