TV इंडस्ट्री में छोटे कलाकारों को फीस के लिए महीनों इंतज़ार करना पड़ता है: पूनम ढिल्लो
ऐक्ट्रेस पूनम ढिल्लो ने कहा है, "टीवी इंडस्ट्री में ड्राइवर, वेटर या वकील, डॉक्टर जैसे रोल निभाने वाले छोटे-मोटे कलाकारों को अपनी पेमेंट के लिए 90 दिनों तक इंतज़ार करना पड़ता है।" उन्होंने कहा, "इन ऐक्टर्स के पास कॉन्ट्रैक्ट भी नहीं है पहले उन्हें ट्रांसपोर्टेशन के लिए पैसे दिए जाते थे लेकिन अब उन्हें कुछ भी नहीं दिया जाता।"