TVK द्वारा खरीद-फरोख्त की चिंताओं के बीच AIADMK के 25+ विधायक पुद्दुचेरी किए गए शिफ्ट
एआईएडीएमके के 25+ विधायकों को पुद्दुचेरी में एक रिज़ॉर्ट में शिफ्ट किया गया है। पार्टी ने बगावत की खबरें खारिज करते हुए कहा कि यह कदम कथित तौर पर विजय की पार्टी टीवीके द्वारा विधायकों को अपने पक्ष में करने की कोशिशों को रोकने के लिए उठाया गया है। बकौल AIADMK, किसी भी सूरत में TVK को समर्थन नहीं देंगे।