TVS मोटर 2024-25 के लिए देगी ₹10 का अंतरिम डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट हुई फाइनल; चढ़े शेयर
टू-व्हीलर निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ₹10 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 26 मार्च तय हुई है। घोषणा के बाद गुरुवार को कंपनी के शेयरों में बढ़ोतरी हुई और बीएसई पर शेयर 1% चढ़कर ₹2346.75 पर बंद हुए। कंपनी का मार्केट कैप ₹1 लाख करोड़ से अधिक है।