U-19 एशिया कप में सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
ACC अंडर-19 एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। उत्तराखंड के लक्ष्य रायचंदानी को टीम का कप्तान बनाया गया है। वहीं, वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय को टीम में जगह मिली है। 5 नवंबर से शुरू टूर्नामेंट में भारत ग्रुप A में यूएई, नेपाल और पाकिस्तान के साथ है।