U19 महिला टी20 विश्व कप की टीम ऑफ द टूर्नामेंट का हुआ एलान, 4 भारतीय शामिल
आईसीसी ने अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2025 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट का एलान कर दिया है जिसमें 4 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। दक्षिण अफ्रीका की कायला रेनेके को टीम का कप्तान बनाया गया है। टीम में दक्षिण अफ्रीका की 3, इंग्लैंड की 2, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया व नेपाल की एक-एक खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।