Uber ड्राइवर ने ₹625 के बजाय मांगे ₹1,479; मना करने पर तड़के घर के दरवाज़े पर चढ़ गया: महिला

गुरुग्राम की तनिषा शर्मा ने आरोप लगाया कि Uber ड्राइवर ने ₹625 के बजाय ₹1,479 किराया मांगा। बकौल महिला, अतिरिक्त पैसे देने से इनकार करने पर उसने कार लॉक कर दी, उनका हाथ पकड़ा और घर तक पीछा कर गेट पर चढ़ते हुए जान से मारने की धमकी दी। महिला ने ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज करा दी है।

Load More