UFC फाइटर एलन नैसिमेंटो का 34 साल की उम्र में सोते समय हुआ निधन
UFC फ्लाईवेट एलन नैसिमेंटो का 34 साल की उम्र में सोते समय कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उनकी टीम ने घटना की पुष्टि की। ब्राज़ील के मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट घटनास्थल पर बेसुध हालत में मिले और उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। गौरतलब है, नैसिमेंटो ने अपना आखिरी मुकाबला जून में लड़ा था।