UG या PG में किसी भी स्ट्रीम में एडमिशन ले सकते हैं छात्र, 12वीं के विषय नहीं होंगे आधार: UGC
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने ड्राफ्ट गाइडलाइन जारी की है जिसमें कहा गया है कि छात्र यूजी या पीजी में किसी भी स्ट्रीम में एडमिशन ले सकते हैं और इसके लिए 12वीं या अंडर-ग्रैजुएशन में लिए गए विषय आधार नहीं होंगे। गाइडलाइन में साल में दो बार एडमिशन और कई बार एंट्री व एग्ज़िट के विकल्पों का भी सुझाव है।