UGC के नियमों पर विवाद के बीच DU ने एक महीने के लिए कैंपस में प्रदर्शनों पर लगाई रोक

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने एक ऑर्डर जारी करके कैंपस में एक महीने के लिए किसी भी तरह की पब्लिक मीटिंग, जुलूस, प्रदर्शन और प्रोटेस्ट पर रोक लगा दी है। डीयू के प्रॉक्टर मनोज कुमार ने ऑर्डर में कहा कि आयोजक पहले हुए प्रदर्शन को काबू करने में नाकाम रहे हैं। गौरतलब है, नए यूजीसी नियमों को लेकर विवाद छिड़ा है।

Load More