UIDAI में ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, ₹2 लाख/माह होगा वेतन
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने अपने हैदराबाद क्षेत्रीय कार्यालय में डिप्टी डायरेक्टर और सीनियर अकाउंट ऑफिसर के पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक उम्मीदवार 24 दिसंबर या उससे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। चयन पर ₹2 लाख/माह तक वेतन मिलेगा। उम्मीदवार की अधिकतम आयु 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।