UK की महिला ने मंगेतर से धोखा मिलने पर अकेले कर ली 'शादी', हनीमून पर भी गई
नॉटिंघमशायर (यूके) की एक 31-वर्षीय महिला को शादी से 6-हफ्ते पहले पता चला कि उसका मंगेतर उसे धोखा दे रहा है और इस बारे में पूछने पर वह उसे छोड़कर चला गया। महिला ने कहा कि उसने 'सोलो वेडिंग' कर अपनी आज़ादी का जश्न मनाया और बाद में अकेले हनीमून पर भी गई। शादी में करीब ₹38 लाख खर्च हुए।